पंजाब : करियाना स्टोर में लगी भीषण आग

गुरदासपुर : गांव दीनानगर के भटोआ बस स्टैंड पर स्थित एक किराने की दुकान में शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे आग लग गई। इस दौरान दुकान में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। 

पीड़ित दुकानदार अशोक कुमार ने बताया कि वह प्रतिदिन की तरह शाम को दुकान बंद कर घर चला गया था। शुक्रवार सुबह उसे किसी का फोन आया कि दुकान से धुआं निकल रहा है। वह तुरंत दुकान पर पहुंचा तो देखा कि आग लगी हुई थी। आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन पूरी तरह असफल रहे।

इसी दौरान किसी ने घटना की जानकारी अग्निशमन विभाग को दी। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की।  कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि उसे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि आग कैसे लगी यह पता नहीं चल पाया है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *