पंजाब : गुंडागर्दी और कब्जा करने के मामले में 5 पर मामला दर्ज, देखें वीडियो

Written by

in

फिरोजपुर : गुरु हरसहाय के गांव दरबारा सिंह में गुंडागर्दी करने और घर का सामान तोड़ने के आरोप में पुलिस ने 4 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मिली जानकारी के मुताबिक मामला बुधवार शाम करीब 6 बजे का बताया जा रहा है। पीड़ित महिला ने जानकारी देते हुए बताया कि उसने जमीन एक साल के लिए गांव के ही लोगों को ठेके पर दी गई थी और ठेका खत्म हो चुका है।

लेकिन उक्त लोगों ने जमीन से कब्जा नहीं छोड़ा। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने घर की दीवार तोड़ दी और घर का ताला तोड़ दिया। आरोपियों की तरफ से घर पर कब्जा करने का प्रयास किया गया।

जिसके बाद आरोपी संब्बल लेकर जान से मारने की धमकी देने लगे। पीड़ित महिला ने जो दीवार बनाई थी उसकी ईंटें उठाकर अपने घर ले गए। थाना गुरु हरसाय की पुलिस ने पीड़ित महिला के बयानों के आधार 5 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *