Punjab News: Civil Hospital बना जंग का मैदान, अवैध माइनिंग के आरोप, देखें वीडियो

Written by

in

मोहालीः डेरा बस्सी के सिविल अस्पताल उस समय जंग का मैदान बन गया, जब अस्पताल में घायल लोगों के उपचार के दौरान अन्य नौजवान अस्पताल में आ गए और जमकर तोड़फोड़ की। इस घटना की वीडियो भी सामने आई है। जिसमें दोनों पक्षों में अस्पताल में हाथापाई हुई और अस्पताल में सामान की फोड़ की गई। मामले की जानकारी देते हुए व्यक्ति ने बताया कि मुकंदपुर में माइनिंग के मसले को लेकर विवाद हुआ। दरअसल, व्यक्ति ने कहा कि उसने अवैध माइनिंग का मुद्दा उठाया था। जिसके बाद हलके के यूथ हनी पर हमले के आरोप लगाए गए। उन्होंने कहा कि अवैध माइनिंग को लेकर लोगों ने शिकायत दी थी, जिसके बाद उन्होंने मौके पर जाकर मुद्दे को उठाया तो उसी को लेकर उन पर हमला किया गया। व्यक्ति ने कहा कि यह मसला आज का नहीं काफी पुराना है और पुलिस के ध्यान में पहले ही लाया गया था।

घटना को लेकर गोली चलाने के आरोप लगे है। घटना में महिंपाल की आंख पर किरपाण से हमला किया गया। पीड़ित ने कहा कि उनके 4 साथी घटना में घायल हो गए। घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल बन गया और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। हमले में घायल हुए तीन-चार लोगों को डेरा बस्सी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसके बाद माइनिंग करने वाली पार्टी ने देर रात अस्पताल में भर्ती घायलों पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि मौके पर पुलिसकर्मी भी तैनात थे। इसके बावजूद कानून-व्यवस्था की हमलावारों द्वारा धज्जियां उड़ाई गई।

वहीं अनिल कुमार उर्फ हनी पंडित ने कहा कि उनका माइनिंग का मामला चल रहा है और उसकी रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। इस मामले को लेकर अवैध माइनिंग करने वालो ने महिपाल के घर पर घुसकर हमला कर दिया। जिसके बाद उसके घर पर हमला किया गया। घटना में 20 से 25 लोगों ने हमला किया। डीएसपी बराड़ को घटना की सूचना दी गई। घायलों की पहचान महिंपाल, अंग्रेज सिंह, नरेश और मैबराम के रूप में हुई है। आरोपियों के पास तेजधार हथियार मौजूद थे। इस दौरान हमलावारों ने फायरिंग भी की।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *