पंजाब : सरेआम प्रॉपर्टी डीलर के दफतर में हुई तोड़फोड़, 2 घायल, देखे वीडियो

अमृतसर: एक प्रॉपर्टी डीलर की दुकान पर बैठे पिता पुत्र पर अज्ञात लोगों द्व्रार हथियारों से हमला करना का मामला सामने आया है। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए है। पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है। 

घायल परिवार ने जानकारी देते हुए बताया कि वे जसपाल नगर सुल्तानविंड रोड के रहने वाले हैं और प्रॉपर्टी डीलर का काम करता है। गत रात्रि उन पर कुछ लोगों ने कब्जा की नियत से तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। पीड़ित गुरबचन सिंह ने बताया कि यह दुकान उसने लाल सिंह के बेटे जोता सिंह ने 2011 में खरीदी थी।  जिसका कोर्ट केस भी वह जीत चुके हैं। 

लाभ सिंह और उसके बेटे ने दुकान पर कब्जा करने की नियत से पीड़ितों पर हमला करवाया है। इस घटना की लाइव वीडियो भी सामने आई है। जिसमे हमलावर तेजधार हथियारों से दुकान में तोड़फोड़ कर रहे हैं। 

पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग की है। पुलिस ने मौके पर पहुँच कर घटनास्थल का मुआयना कर लिया है , पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *