पंजाबः दर्दनाक सड़क हादसे में भाई-बहन की मौ+त, देखें वीडियो

होशियरपुरः होशियरपुर में मुकेरियां के नज़दीक पड़ते मुकेरिया हाजीपुर मुख्य सड़क पर बीती देर शाम एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई जिस कारण दो व्यक्तियों की मौत हो गई। जिसमे कार चालक जैश पुत्र शाम सुंदर निवासी मुकेरियां और उसकी बहन सुप्रिया वाली पत्नी नरेंद्र वाली की मौत हो गई। जबकि कार में सवार निवेदना पुत्री सुमीत शर्मा, तारा देवी पत्नी शाम सुंदर, सुमन पत्नी रमेश चंद्र और डिंपी पत्नी जैश घायल हो गईं। घायलों को मुकेरियां अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमे से दो की हालत गंभीर देखते हुए जालंधर रेफर कर दिया गया। कार पेड़ से इतनी जोर से टकराई के कार पूरी तरह से टूट गई।  

जानकारी के मुताबिक हादसे का कारण कार चालक को दिल का दौरा पड़ना बताया जा रहा है। अधिक जानकारी देते हुए मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने बताया कि हाजीपुर की तरफ से परिवार धार्मिक स्थान से माथा टेक कर वापिस आ रहा था की कार देखते देखते सीधा पेड़ से टकरा गई। कार में कुल 6  लोग सवार थे। जिसमें 2 बच्चे सहित दो अन्य  भी शामिल थे।  राहगीरों की मदद से कार में फसे सभी लोगों को बाहर निकालकर मुकेरियां हस्पताल पहुंचाया गया। कार सवार दोनो व्यक्ति जयेश महंत और उस्की बहन जोकि वासी न्यू कालोनी मुकेरियां की मौत हो गई है और बाकी घायलों की हालत नाजुक देखते हुए डाक्टरों ने उन्हें जालंधर रेफर कर दिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *