पंजाब : चोर ने मंदिर को बनाया निशाना, पुजारी पर किया हमला, देखें वीडियो

गुरदासपुर : मोहल्ला शिव नगर में स्थित सती माता मंदिर में देर रात 12.30 बजे के करीब एक चोर मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए घुसा। लेकिन मंदिर के पुजारी के जाग जाने के बाद वह वहां से भागने की कोशिश करने लगा, पुजारी ने उसे पकड़ लिया और चोर पुजारी के साथ हाथापाई करने लगा।

तभी डर के मारे पुजारी ने उसे छोड़ दिया और चोर मौके से फरार हो गया। वहीं पुजारी का कहना है कि चोर ने उस पर हमला करने की काफी कोशिश की। लेकिन बड़ी मुश्किल से पुजारी ने अपनी जान बचाई। इस संबंध में मंदिर के पुजारी बाबा राम दास त्यागी ने बताया कि मंदिर में नवरात्रों से 108 श्री रामायण पाठ चल रहा है। जिसके कारण श्री रामायण पढ़ने वालों की ड्यूटी बदलती रहती है। मंदिर के मेन गेट का छोटा दरवाजा खुला था।

रात को करीब 12.30 बजे एक चोर मंदिर में दाखिल हुआ और कमरों की तलाशी लेने लगा। जिस पर पुजारी की आंख खुल गई और उन्होंने उस चोर को पकड़ने की कोशिश की। लेकिन चोर ने उन पर हमला कर दिया। जिसके बाद उन्होंने अपनी जान बचाते हुए चोर को छोड़ दिया और चोर मौके से फरार हो गया। इस मामले की सीसीटीवी वीडियो भी सामने आई है। जिसको कब्जे में लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *