पंजाबः विपक्ष को बड़ा झटका, युवा नेता आप पार्टी में हुआ शामिल

होशियारपुरः लोकसभा चुनावों को लेकर कुछ दिनों का समय रह गया है, लेकिन नेताओं के पार्टी छोड़कर जाने का सिलसिला लगातार जारी है। वहीं होशियारपुर से बसपा पार्टी को आप ने बड़ा झटका दिया है। होशियारपुर से दिग्गज दलित युवा नेता और बसपा उम्मीदवार राकेश सोमन आप पार्टी में शामिल हो गए। राकेश सोमन को सीएम भगवंत मान ने पार्टी में शामिल करवाया। इस दौरान उन्होंने कहाकि पार्टी में उन्हें पूरा सम्मान दिया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *