पंजाब : गेहूं की नाड़ को आग लगाने से ट्रैक्टर जलकर हुआ राख, देखें वीडियो

Written by

in

फिरोजपुर : गेहूं की नाड़ को लगाने से कई दुर्घटनाएं सामने आा रही है। ऐसा ही मामला फिरोजुपर से सामने आया है। फिरोजपुर के गांव झोक हरिहर से सामने आया है। जहां गेहूं की फसल में लगाई गई आग से एक किसान का ट्रैक्टर जलकर राख हो गया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए किसान गुरलाल सिंह ने बताया कि उसने अपना ट्रैक्टर सड़क पर छाया के नीचे खड़ा किया था। तभी अचानक एक तरफ से आग आ गई और ट्रैक्टर को अपनी चपेट में ले लिया और पूरा ट्रैक्टर जलकर राख हो गया। उन्होंने सरकार से मांग की है कि वह एक छोटा किसान है। उसका बहुत बड़ा नुकसान हुआ है और इसलिए उसकी मदद की जाए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *