पंजाब : घर में ब्लास्ट होने से मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

अमृतसर :  ग्रीन फील्ड में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब देर रात एक घर में धमाका हो गया। धमाके के साथ घर की दीवारें टूट गईं और घर के बाहर खड़ी एक कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं इस धमाके में घर का एक सदस्य भी मामूली रूप से घायल हो गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए ब्लास्ट वाले घर के पास रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि उन्होंने ब्लास्ट की तेज आवाज सुनी और ब्लास्ट के कारण का पता नहीं चल पाया है।

फिलहाल बताया जा रहा है कि गैस गीजर से ब्लास्ट हुआ है और घायल हुए व्यक्ति को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया है। वहीं इस मामले में जिस घर में धमाका हुआ वहां के परिजनों ने मीडिया से बात करने से इंकार कर दिया। जब उन्होंने इस मामले को लेकर थाना सदर के पुलिस अधिकारियों से बात की तो उन्होंने बताया कि मजीठा रोड ग्रीन फील्ड ऐवेन्यू में घर में आग लगने की खबर सामने आई थी।

जब वे मौके पर पहुंचे तो पता लगा कि घर के अंदर गैस गीजर ब्लास्ट हुआ है। फिलहाल परिवार के सदस्यों को उस घर से दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया है। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह ब्लास्ट अभी भी संदेह के घेरे में है और यह ब्लास्ट किस पदार्थ से किया गया है, इसके बारे में अभी कुछ भी कहना मुश्किल है। फिलहाल फोरेंसिक लैब की टीमें पहुंचेंगी और इसकी जांच करेंगी। जिसके बाद यह स्पष्ट हो पाएगा कि ब्लास्ट कैसे हुआ है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *