पंजाबः बाउंसर के कत्ल के मामले में पुलिस और बदमाशों में चली गोलियां, देखें वीडियो

Written by

in

मोहाली : स्पेशल सैल की टीम और गैंगस्टर में मुठभेड़ होने की बड़ी खबर सामने आई है। मोहाली के न्यू मुल्लांपुर पुलिस व गैंगस्टरों के बीच एनकाउंटर हुआ। इस बीच गैंगस्टरों की टांग में गोली लगी जिन्हें मौके पर काबू कर लिया। गैंगस्टरों की पहचान तीयुर्ड विक्रम राणा उर्फ ​​हैप्पी और किरण सिंह उर्फ धनुआ निवासी खरड़ के के तौर पर हुई है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों आरोपियों ने कुछ दिन पहले बाउंसर की गोली मारकर हत्या की थी।

पुलिस को सूचना मिली कि उक्त आरोपी न्यू मुल्लांपुर के पास बाइक से जा रहे हैं। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की जिस पर गैंगस्टरों ने पुलिस फायरिंग कर दी। इसी दौरान पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की, जिसमें दोनों गैंगस्टरों की टांग में गोली लगी है। बताया जा रहा है कि जहां पर एनकाउंटर हुआ वह पूरा एरिया खाली है।दोनों गैंगस्टर मोहाली जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं, जिन्होंने 2 दिन पहले बाउंसर को गोली मार  कर हत्या कर दी थी। इस दौरान पुलिस ने गैंगस्टरों से 2 पिस्टल भी बरामद किए हैं। पुलिस दोनों गैंदस्टरों को काबू कर लिया गया है। इसी तरह बाउंसर की हत्या करने वाले गैंगस्टरों को पुलिस ने 48 घंटों के अंदर काबू कर लिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *