Punjab News: अस्पताल में दो गुटों में हुई झड़प, 4 युवक गंभीर घायल, देखें वीडियो

Written by

in

मोहालीः अवैध माइनिंग को लेकर 2 गुटों में शुरू हुई बहस शुक्रवार देर रात खूनी झड़प में बदल गई। गांव और फिर अस्पताल में हुई इस हिंसक झड़प में 4 युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी घायलों का इलाज सिविल अस्पताल डेराबस्सी में चल रहा है। पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने इस मामले को लेकर कहा कि दोनों पक्षों पर केस दर्ज हुआ है। किसी को भी अस्पताल और उसके कर्मचारियों को डराने धमकाने की इजाजत नहीं है। आरोपियों पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

मकंदपुर निवासी अनिल कुमार उर्फ हनी पंडित ने बताया कि उनका दूसरी पार्टी के साथ माइनिंग को लेकर पहले से विवाद चल रहा है, जिसकी जानकारी संबंधित एरिया एसएचओ को भी है। हनी के अनुसार, इसी विवाद के चलते दूसरी पार्टी के लोगों ने महीपाल और उसके अन्य साथियों के साथ मारपीट की, उस दौरान उन्होंने घर पर फायरिंग भी की थी, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

उसने बताया कि शुक्रवार देर रात करीब 25 से 30 लोग अस्पताल में इकट्ठा होकर पहुंचे और वहां एडमिट साथियों पर हमला कर दिया। इस दौरान अस्पताल में रखा सामान भी तोड़ दिया गया। मारपीट में महीपाल, नरेश, नायब और अंग्रेज सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। हनी ने आरोप लगाया कि इस पूरी घटना के पीछे एक विधायक का हाथ है, इसलिए पुलिस भी उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *