पंजाब: शादी का झांसा देकर डांसर का हुआ रेप, FIR दर्ज

Written by

in

फिरोजपुर : शादी का झांसा देकर एक ऑर्केस्ट्रा डांसर से रेप का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार आरोपी ने डांसर के साथ दुष्कर्म किया और इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पीड़िता ने पुलिस को शिकायत मे बताया कि 10 साल पहले उसका तलाक हो गया था। जिसके बाद उसने आर्केस्ट्रा में काम शुरू किया। जहां उसकी दोस्ती आरोपी गगन ग्रोवर निवासी नवी आबादी बस्ती, बलूचा फिरोजपुर शहर से हो गई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि गगन ने उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। 

गगन ने उसकी अश्लील वीडियो और फोटो भी खिंच ली। जिसके बाद गगन ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल कर 3 लाख रुपये और सोने की चेन ले ली। जब उसने गगन से बात करनी बंद कर दी, तो उसने आपत्तिजनक वीडियो उसके भाई-भाभी और रिश्तेदारों को भेज सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।

फिरोजपुर सिटी थाने की इंस्पेक्टर नवनीत कौर ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर जांच करने के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी की गिरफ़्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *