पंजाब : ट्रांसफार्मर से टकराई पराली से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, लगी भीषण आग, देखें वीडियो

गुरदासपुर : धारीवाल के डडवां रोड पर सड़क किनारे लगे ट्रांसफार्मर से टकराने के बाद पराली से भरी ट्रॉली में आग लग गई। देखते ही देखते सड़क पर आग भड़कने लगी। जिसके बाद दुकानदारों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को फोन किया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने कड़ी मुश्क्कत के बाद आग पर काबू पाया। उधर, जब ट्रैक्टर ट्रॉली चालक ने देखा कि आग भड़कने लगी तो वह ट्रैक्टर, ट्रॉली से अलग कर भगा कर ले गया।

दुकानदारों के अनुसार डडवां रोड पर लगे ट्रांसफार्मर लगातार हादसों को न्यौता दे रहे है। क्योंकि इन ट्रांसफार्मरों की दिशा सड़क की ओर है, जिससे सड़क की चौड़ाई कम हो गई है। जबकि वे कई बार पावरकॉम अधिकारियों से शिकायत कर चुके है। इस रोड पर काफी ट्रैफिक रहता है और ये ट्रांसफार्मर अक्सर वाहनों से छू जाते है। आज भी जब पराली से भरी ओवरलोड ट्रॉली यहां से गुजरने लगी तो ट्रांसफार्मर की चपेट में आने से उसमें आग लग गई।

आग के कारण बिजली के तार भी जल गई और बिजली की सप्लाई बंद करनी पड़ी। दुकानदारों ने बताया कि सड़क पर कपड़े, फर्नीचर फ्लाईओवर समेत अन्य की कई दुकानें है। गनीमत यह रही कि आज हादसा दिन में हुआ, यदि देर रात पराली की ट्रॉली में आग लग जाती तो बड़ा नुकसान हो सकता था। दुकानदारों की मांग है कि सड़क किनारे लगे ट्रांसफार्मर को सही दिशा में लगाया जाए ताकि सड़क की चौड़ाई बढ़ सके और दुर्घटनाओं पर भी काबू पाया जा सके।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *