पंजाबः नाले के पास से लाश बरामद, हत्या की आंशका, देखें वीडियो

Written by

in

मोहालीः खरड़ के निज्जर चौंक के पास से बड़ी खबर सामन आई है। जहां गंदे नाले के पास व्यक्ति की लाश बरामद हुई। दिन दहाड़े व्यक्ति की लाश मिलने से इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच के दौरान पता चला है कि लाश काफी पुरानी है और गल चुकी है। बरामद हुए शव को लेकर हत्या की आंशका जताई जा रही है। हालांकि हत्या को लेकर पुलिस का कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं अभी तक शव की पहचान भी नहीं हो पाई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *