पंजाब : चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला गिरफ्तार, देखें वीडियो

4 सोने के चूड़ियां, एक मोटरसाइकिल, नगदी, ब्रेसलेट बरामद

अमृतसर : लूटपाट और चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही है। बीते दिन भी थाना सिविल लाइन के अंतर्गत आते इलाके में एक घर में चोरी की वारदात सामने आई थी। जिसे पुलिस ने ट्रेस कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान सुखप्रीत सिंह के तौर पर हुई है। इस मौके पर एडीसीपी टू प्रभजोत सिंह विर्क ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि यह मामला मुनीष सुनेजा की शिकायत पर दर्ज किया गया था।

उन्होंने शिकायत में लिखवाया कि 11 मई 2024 को उनका ड्राइवर सुखप्रीत सिंह ने 2 लाख रुपये नकद, 8 सोने की चूड़ियाँ, 2 कंगन, 2 हीरे की अंगुठियां, 3 सोने के सिक्के, बच्चे को सोने की चेन अलमारी से चोरी कर ले गया था। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी सुखप्रीत सिंह को मदन मोहन मालविया रोड के क्षेत्र से चोरी के सामान 70 हजार रुपए, 2 सोने के चूड़ियां, 2 डिजाइन वाली चूड़ियां, एक मोटरसाइकिल प्लैटीना, एक नकली पीतल का कड़ा सहित गिरफ्तार किया है।

आरोपी को अदालत में पेश कर 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया और पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 2 सोने की चूड़ियां 1 टूटा हुआ सोने का ब्रेसलेट बरामद किए गए है। आरोपी सुखप्रीत सिंह से और गहनता से पूछताछ की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *