पंजाब : ज्वेलरी की दुकान में चोरी के मामले में 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसर : पुलिस ने ज्वेलर की दुकान में चोरी के मामले को ट्रेस कर लिया है। इस मामले में 3 युवकों को गिरफ्तार किया है। मीडिया को जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि बीते दिनों छेहरटा थाने के अधीन नारायणगढ़ इलाके में 3 युवकों ने एक ज्वेलर की दुकान पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।

आरोपियों की पहचान ध्रुव और गगन और साहिलजीत के तौर पर हुई है। यह सारी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर मामले को सुलझा लिया। उन्होंने बताया कि लूट मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनकी उम्र 25 से 26 साल के बीच है। उन्होंने बताया कि लूट से पहले आरोपियों ने दुकान की रैकी की थी। आरोपियों से 3 पिस्तौल, 7 अंगुठियां, 15 सोने की चैन बरामद की है।

वारदात में इस्तेमाल किया गया एक तेज हथियार दातर और फर्जी नंबर एक्टिवा भी बरामद की है। सादियोरा ज्वैलर्स के मालिक ने पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर और छेहर्टा और वाना पुलिस स्टेशन की पूरी टीम का धन्यवाद किया। जिन्होंने दुकान में लूटपाट करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और लूट का सामान बरामद कर लिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *