जन बल जीतेगा धन बल हारेगा : सुखविंदर सुक्खू

बददी/ सचिन बैंसल : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा के यह चुनाव कोई आम चुनाव नहीं है, बल्कि यह जन बल और धन बल की लड़ाई है। बेशक हमारे पास धन बल नहीं है लेकिन हमारे पास जन बल है और लड़ाई में जीत जन बल की होगी। मुख्यमंत्री रविवार को नालागढ़ और दून विधानसभा के दौरे पर थे जहां उन्होंने कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी के पक्ष में प्रचार करते हुए जनसभाओं को संबोधित किया। बद्दी की पुरानी सब्जी मंडी में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने बागी विधायकों पर निशाना साधा। सुक्खू ने कहा के जो कांग्रेस के चुनाव चिन्ह पर जीतकर कांग्रेस के नहीं हुए वह भाजपा के कहां से होंगे। उन्होंने कहा के यह 6 बागी खुद तो हारेंगे ही और भाजपा के चारों लोकसभा प्रत्याशियों को भी हराएंगे। 

मुख्यमंत्री ने कहा के आजादी के इतिहास में हिमाचल की जनता ने पहली बार जनमत से चुनी हुई सरकार को गिराने का नाकाम षडयंत्र देखा। उन्होंने कहा के जनता भलीभांति जानती है के किस तरह से सत्ता के लोभी दल भाजपा ने धनबल से पहले राज्य सभा सीट जीती और फिर धनबल से सरकार को गिराने का प्रयास किया। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का वह कोट पेंट दर्जी के पास ही रह गया जो उन्होंने मुख्यमंत्री की शपथ लेने के लिए सिलवाया था। सुक्खू ने कहा के पूर्व मुख्यमंत्री यह भूल गए के जनबल की ताकत धनबल से कहीं ज्यादा होती है। अब जनता 6 बागियों और भाजपा के चारों लोकसभा प्रत्याशियों को जनबल की ताकत दिखाएगी। 

इससे पहले शिमला संसदीय सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी ने कहा के जिस भाजपा के सांसद को जनता ने इतने बहुमत से जिताकर दिल्ली भेजा था वह जनता की आवाज को उठाने में नाकाम साबित हुए। हिमाचल में इतनी बड़ी त्रासदी का प्रदेश के शेरदिल मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिम्मत से सामना किया। प्रदेश का खजाना खाली होने के बाबजूद भी त्रासदी के जख्मों पर मरहम लगाने के भरकस प्रयास किये गए। लेकिन हिमाचल के जख्मों का दर्द दिल्ली में उठाने के लिए जनता द्वारा चुने सांसद सुरेश कश्यप की जुबान तक नहीं खुली। केंद्र से मदद तो दूर की बात है सुरेश कश्यप ने अपनी सांसद निधि से 1 रुपया तक त्रासदी के लिए नहीं दिया। सुल्तानपुरी ने कहा के वह जनता को भरोसा दिलाते है के हिमाचल के लिए हितों के लिए उनकी आवाज पूरी ताकत और निष्पक्षता के साथ दिल्ली में उठेगी। 

दून विधायक राम कुमार चौधरी ने जनता से अपील की के जिस तरह से देव तुल्य जनता ने उन्हें भारी मतों से लीड दिलाई उसी तरह से कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी को लीड दिलाकर दिल्ली भेजें। ताकि हिमाचल के हितों के लड़ाई को संसद में लड़ा जा सके। उन्होंने कहा के आज देश को विनोद सुल्तानपुरी जैसे युवा व ऊर्जावान नेताओं की जरूरत है जो केंद्र में जनता के हितों के लिए लड़ सकें। 

इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल, सीपीएस चौधरी राम कुमार, लोकसभा उम्मीदवार विनोद सुल्तानपुरी, बाबा हरदीप, जिलाध्यक्ष शिव कुमार, दून ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कुलतार ठाकुर, बद्दी नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष चौधरी मदन लाल, नप अध्यक्ष तरसेम , पार्षद सुरजीत चौधरी , जोगिन्द्रा बैंक के चेयरमैन मुकेश शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष राहुल ठाकुर, अजितेश, सेवादल के प्रदेश सचिव हरबंस ठाकुर, पूर्व प्रधान अच्छर पाल कौशल, बीडीसी राम रत्न चौधरी, आईटी सेल के वरुण कालिया, गोल्डी सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *