Jalandhar News: घर पर हुई फायरिंग में पुलिस ने किया चौकाने वाला खुलासा, मामला दर्ज

जालंधर, ENS: पंजाब में आए दिन गोलियां चलने की घटनाओं में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। वहीं थाना सदर के अधीन आते गांव कुलारा में अज्ञात व्यक्तियों ने एक घर पर गोलियां चला दीं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह फायरिंग अमरजीत सिंह पुत्र बीर सिंह के घर पर हुई थी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की गहनता से जांच करके चौकाने वाला खुलासा किया। पुलिस के अनुसार व्यक्ति के घर पर फायरिंग किसी ओर ने नहीं बल्कि कनाडा रहते दामाद ने अपने अज्ञात साथियों के माध्यम से ससुराल घर में फायरिंग करवाई है।

सदर पुलिस को दिए बयान में गांव कुलारा निवासी अमरजीत सिंह ने बताया कि उसकी बड़ी लड़की हरजीत कौर की शादी 2016 में लवप्रीत सिंह पुत्र बलजीत सिंह निवासी अम्मुनंगल बटाला के साथ हुई थी, जो अब विदेश (कनाडा) में रहता है। हरजीत कौर घरेलू कारणों के मनमुटाव कारण अपने पति लवप्रीत सिंह से अलग रह रही है। उनके दामाद लवप्रीत सिंह ने किसी के माध्यम से धमकी दी थी कि वह अपने ससुराल वालों की गाड़ी में नशीला पदार्थ रखकर उन्हें फंसा देगा या फिर उनके घर पर फायरिंग करवा देगा।

दरअसल, 11 और 12 अप्रैल की रात को करीब 2.30 बजे उन्होंने अपने घर के बाहर विस्फोट की आवाज सुनी लेकिन वह बाहर नहीं गए। सुबह उठकर देखा कि घर के मुख्य गेट और अंदर खड़ी कार की डिक्की पर गोलियों के निशान थे। उन्हें पूरा यकीन है कि उनके घर पर फायरिंग दामाद लवप्रीत सिंह ने अपने किसी अज्ञात व्यक्ति को भेजकर करवाई है। सदर थानाध्यक्ष प्रबलजिंदर सिंह ने बताया कि गांव क्लारा निवासी अमरीक सिंह के बयानों पर उसके दामाद लवप्रीत सिंह व अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ थाना सदर में मामला दर्ज कर लिया गया है आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *