मोदी की रैली में दून से जाएंगे एक हजार कार्यकर्ता नाहन

बद्दी/ सचिन बैंसल : दून से एक हजार कार्यकर्ता नाहन में होने वाली एतिहासिक रैली में जाएंगे। मडंल अध्यक्ष मान सिंह मेहता व जिला इकाई के सदस्य कृष्ण कौशल ने बताया कि दून से भाजपा कार्यकर्ता तो मोदी को सुनने जा रहे है लेकिन अन्य दलों के कार्यकर्तओ  में भी मोदी की देखने व सुनने का क्रेज बना हुआ है। दून से 6सौ पुरूष कार्यकर्ता व चार सौ महिला कार्यकर्ता नाहन जाएंगे। 

पूर्व विधायक  परमजीत सिंह पम्मी  ने बताया कि दून के पहाडी क्षेत्र के लोग कुम्हारहटी हो कर जाएंगे और मैदानी क्षेत्र के लोग कालाअंब से जाएंगे।  मोदी की रैली को लेकर लोगों में बहुत अधिक उत्साह है। दून से कार्यकर्ता अपने वाहनो से मोदी को देखने व सुनने जोएंगे। सभी कार्यकर्ता  साढ़े छह  बद्दी से रवाना हो जाएंगे। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *