Jalandhar News: खालिस्तानी नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार, SSP ने किए बड़े खुलासे, देखें वीडियो

DAV College के स्टूडेंट्स ने साथियों के साथ मिलकर दिया था वारदात को अंजाम

जालंधर, ENS: देहात में बाबा साहेब की प्रतिमा पर खालिस्तानी नारे लिखने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी हरप्रीत सिंह विर्क ने बताया कि कुछ समय पहले फिल्लौर में बाबा साहेब की प्रतिमा पर आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के कहने आरोपियों ने खालिस्तानी नारे लिखे थे। वहीं इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान 19 वर्षीय तेजपाल सिंह उर्फ़ पाली पुत्र सरबजीत सिंह निवासी मोहल्ला रंजीत नगर नकोदर, 19 वर्षीय कार्तिक पुत्र सुरिंदर पाल निवासी गुरु तेग बहादुर नगर नकोदर और 19 वर्षीय वीर सुखपाल सिंह पुत्र गुरमेल सिंह निवासी खानपुर धड्डा थाना सदर नकोदर के रूप में हुई है। वहीं अमेरिका में रह रहे गुरपतवंत सिंह पन्नू निवासी अमेरिका, कनाडा में रह रहे बलकर्ण सिंह पुत्र अवतार सिंह निवासी खानपुर धड्डा थाना सदर नकोदर और यूके में रह रहे जसकर्णप्रीत सिंह उर्फ़ बावा पुत्र अवतार सिंह निवासी खानपुर धड्डा थाना सदर नकोदर की गिरफ्तारी बाकी है। आरोपी स्टूडेंट है और डीएवी कॉलेज में पढ़ाई कर रहे है। हालांकि 19 वर्षीय तेजपाल 12वीं पास है। पन्नू ने पैसों का लालच देकर घटना को अंजाम देने के लिए कहा था। एसएसपी ने कहा कि प्रारंभिक पूछताछ के दौरान पता चला कि बीर सुखपाल, बलकरण सिंह का चचेरा भाई है, जो कनाडा में रह रहे है और बलकरण सिंह ने अपने भाई जसकनप्रीत के माध्यम से तेजपाल और कार्तिक को इस काम के लिए प्रेरित किया है। इस संबंध में बलकरण सिंह ने बीर सुखपाल सिंह के खाते में पैसे भेजे और इन्होंने एक साथ मिलकर स्टेट पब्लिक स्कूल, नेशनल कॉलेज नकोदर और जालंधर बाईपास के पास ट्रक जूनियर के पास खालिस्तानी समर्थन में लिखने का काम किया और खालिस्तानी जनमत संग्रह के संबंध में पोस्टर लगाकर उनकी वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर डालने के लिए बलकरण सिंह के माध्यम से गुरपतवंत पन्नू को भेजी, जिसने बाद में सोशल मीडिया पर पोस्ट करके सांप्रदायिक नफरत फैलाने का काम किया। जांच में सामने आया है कि बलकरण सिंह के खाते में 25 हजार की एक ट्रांसजेक्शन की गई। इस दौरान लोगों में आपसी भाईचारे में विवाद पैदा हों। कार्तिक डीएवी कॉलेज बीए पार्ट-1 का स्टूडेंट है। आरोपियों को कोर्ट में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *