हिम शिखा वैल्फेयर सोसाईटी ने तपती गर्मी में पिलाया मीठा पानी 

बददीसचिन बैंसल: हिम शिखा वैल्फेयर सोसाईटी बददी ने एनआरआई चौक फेस तीन के मुहाने पर छबील लगाई । इसमें मीठे जल के साथ साथ चनों का वितरण किया गया। इस छबील का सोसाईटी के सदस्यों ने मिल जुल कर किया था। तपती दुपहरिया में छबील में जल वितरण करने में व्यापारियों व युवाओं में बहुत जोश देखने को मिला। युवाओं ने आने जाने वाले राहगीरों के अलावा वाहनों को रोक कर उनको मीठा जल पिलाया। आयोजक नरेंद्र शर्मा, जयवीर सिंह, पी सिंह, अभिषेक अग्रवाल, योगेंद्र यादव, गोपाल लाल अग्रवाल, कमलेश व रामगोपाल ने बता कि हमने एक भी प्लास्टिक का गिलास प्रयोग नहीं किया और मीठे पानी के अलावा हलवा व छोले वितरित किए गए। इसमें सबको सहयोग हमें मिला। उन्होने कहा कि वर्तमान गर्मी भी चंद दिनों की है क्योंकि गर्मी कोई भी हो ज्यादा दिन तक नहीं रहती।उन्होने कहा कि गर्मियों में लोगों को शीतल व मीठा जल पिलाने से ज्यादा कोई पुण्य नहीं है। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *