Punjab News: Alchemist Hospital की महिला कर्मी का बेरहमी से कत्ल

Written by

in

मोहालीः जीरकपुर में महिला के कत्ल की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार ढकोली क्षेत्र में स्थित गुलमोहर ट्रेंड्स सोसाइटी में महिला की हत्या को लेकर लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। मृतक महिला की पहचान 51 वर्षीय दुर्गा बिष्ट पत्नी कैलाश बिष्ट के रूप में हुई है। बताया जा रहा हैकि फ्लैट में महिला पर करीब 6 बार तेजधार हथियार से हमला करके कत्ल किया गया।

हालांकि हत्या के असल कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दे दी गई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही ढकोली पुलिस और फोरेंसिक की टीम ने माैके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि मृतक दुर्गा अल्केमिस्ट अस्पताल में 14 साल से नौकरी करती थीं और उसके 3 बच्चे हैं। सबसे बड़े लड़के की पिछले वर्ष शादी हो चुकी है। मौके से मिली जानकारी के अनुसार करीब 15 वर्ष से महिला अपने पति से अलग गुलमोहर ट्रेंड्स में रहती थी। मृतक महिला का पति लुधियाना में रहता है।

बच्चों के कहने पर महिला के पति कैलाश बिष्ट को नवंबर 2024 में एक बार फिर से परिवार में लाया गया था। जानकारी के अनुसार महिला का पति शराब पीने का आदी था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला का शव पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल डेराबस्सी में रखवा दिया है। आज महिला पोस्टमार्टम होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *