Punjab : चोरों ने बैंक में दिया वारदात को अंजाम, देखें वीडियो

Written by

in

CCTV, DVR, प्रिंटिंग मशीन, Laptop और फाइलें चोरी कर हुए फरार

फिरोजपुर : ममदोट गांव की कड़मा सहकारी बैंक शाखा में चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस ने शुक्रवार रात करीब साढ़े 9 बजे मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी देते हुए बैंक सेवक सरोज रानी ने बताया कि बैंक खोला तो पता चला कि चोरी हुई है। सरोज रानी ने ब्रांच मैनेजर अमरजीत सिंह को फोन कर चोरी के बारे में बताया।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे अमरजीत सिंह गांव कड़में पहुंचे तो देखा कि अलमारियों के ताले टूटे हुए थे, सारा सामान बाहर फेंका हुआ था और चैक बुक की फाइलें बिखरी हुई थी। चोर सीसीटीवी, डीवीआर, एक प्रिंटिंग मशीन और एक लैपटॉप की दो फाइलें चोरी कर ले गए है। थाना ममदोट की पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *