Entertainmentठोस कचरा प्रबंधन व निष्पादन बारे बीबीएनडीए ने लगाई बददी में कार्यशाला

ठोस कचरा प्रबंधन व निष्पादन बारे बीबीएनडीए ने लगाई बददी में कार्यशाला

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सूखा कचरा अच्छी तरह पैक करके जेबीआर कंपनी को दिया जाएगा:सीईओ

 

गीला व सूखा कचरा अलग अलग करके बनाई जाएगी कंपोस्ट खाद


बददीसचिन बैंसल:
बददी बरोटीवाला नालागढ़ विकास प्राधिकरण (बी.बी.एन.डी.ए) ने ठोस कचरा प्रबंधन को लेकर एक बैठक का आयोजन बीबीएनडीए की आवासीय कालोनी में किया। बैठक की अध्यक्षता बीबीएनडीए की सीइओ सोनाक्षी सिंह तोमर ने की वहीं माईल स्टोन गियर के ग्रुप प्रैजीडेंट एम. के श्रीवास्तव ने की। कार्यक्रम का प्रायोजक आईडीएफसी बैंक की बददी शाखा रही। सीईओ सोनाक्षी तोमर ने बताया कि मुख्य दिक्कत बददी बरोटीवाला नालागढ़ में यह आ रही है कि यहां के लोग गीले व सूखे कचरे को मिक्स कर देते हैं और इसकी छंटनी करनी मुश्किल हो जाती है। उन्होने कहा कि हमने एक निजी कंपनी के सहयोग से बीबीएनडीए आवासीय कालोनी में तीन पिट (खडडे) बनाए हैं जिसमें कूडे का निष्पादन किया जाएगा। सूखा कचरा जैसे प्लास्टिक, बोतल, पन्नी, गत्ता व पैकिंग एक बोरी या पेटी में डालकर जेबीआर कंपनी को दे दिया जाएगा। वहीं किचन का जो भी गीला कचरा होगा उसको कालोनी में बनाए गए पिट में डाला जाएगा। उसके बाद उसमें फर्टीलाईजर डाला जाएगा। यह प्रक्रिया 60 दिनों तक चलेगी और तीसरे पिट में केचूंए डाले जाएंगे और 90 दिन बाद यह उत्तम खाद तैयार हो जाएगी जो कि गार्डन व अन्य पौधोरोपण में काम आएगी।

 
घरों का रहेगा अहम रोल-तोमर
सीईओ ने कहा कि बीबीएन के हर घर में रहने वाले महिला पुरुष व बच्चों का ठोस कचरा निष्पादन में अहम रोल रहेगा और यह रोज का जिम्मेदारी भरा काम है। अमूमन हर घर में एक ही डस्टबिन है जिसको दो में बदलना होगा। गीला व सूखा कचरा अलग अलग डस्टबिन में डालना होगा वरना जेबीआर कंपनी को भी असुविधा होती है। यह आदत धीरे धीरे आएगी जिसमें सबका सहयोग अपेक्षित रहेगा।
 
11000 पौधे लगाएगा माईल्ड स्टोन-श्रीवास्तव
माईल स्टोन समूह के गु्रप प्रैजीडेंट एम के श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि गलोबल वार्मिंग से लडने के लिए सिर्फ चर्चा मंथन ही नहीं बल्कि धरातल पर काम करना होगा। इसी निमित्त हमने पर्यवरण दिवस पर पूरे बीबीएन में 11 हजार पौधे लगाने निर्णय लिया है। जिसको को पौधारोपण करवाना हो वो हमसे संपर्क करें और हमने एक अधिकारी शशिकंात को इसका प्रभारी बना दिया है। कार्यक्रम के बाद एम के श्रीवास्तव ने बैठक में उपस्थित लोगों को 101 पौधे बांटे और उनकी अपने पुत्र की तरह पालना करने का आग्रह किया।
 
यह रहे उपस्थित-
कार्यक्रम में हिमालया जनकल्याण समिति के अध्यक्ष डा. रणेश राणा मुसाफरु, एसडीओ दिगविजय सिंह ठाकुर, एसडीओ प्रदूषण पवन चौहान, अभय गुप्ता, एटीपी गणेशी लाल, राजेश कौंडल, विकास परमार, एम के श्रीवास्तव,  शशिकांत, नगर पालिका के ईओ ललित कुमार, टारगेट कंपनी से सौरभ सिंह ठाकुर, माईल स्टोन से केएस ठाकुर, आईडीएफसी फस्र्ट बैंक के ब्रांच मैनेजर यक्ष दुगल, डिप्टी ब्रांच मैनेजर मीतू पडडा, विपिन, दिव्या, जसदीप, प्रवीण व पारस सहित कई सामाजिक व सरकारी संस्थाओ के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कैपशन-बददी में ठोस कचरे प्रबंधन पर आयोजित कार्यशाला में उपस्थित अधिकारी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...