Punjab: इस इलाके में चली गोलियां , युवक की मौत

Written by

in

फिरोजपुर : जिले के मक्खू ब्लॉक के अंतर्गत आते गांव सूदां में गोलिया चलने की खबर है। इस फायरिंग मे गोली लगने से एक नौजवान की मौत हो गई है।  मृतक युवक की पहचान 20 वर्षीय बेअंत सिंह उर्फ बल्ली पुत्र बलविंदर सिंह के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार मक्खू से फेमी की ओर जाते रोड पर गुरुद्वारा साहिब के गेट के पास मृतक की कुछ युवकों से बहस हो गई। जिसने भीषण रूप ले लिया और उनमें से एक युवक ने फायरिंग कर दी। जिसमे गोली बेअंत सिंह को लग गई।  

इस घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। गोली बेअंत सिंह की गार्डन पर लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक की अस्पताल ले जाते हुए रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *