Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab: PSEB ने विद्यार्थियों को श्री गुरु त़ेग बहादुर जी की अमर विरासत से करवाया परिचय
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Punjab: PSEB ने विद्यार्थियों को श्री गुरु त़ेग बहादुर जी की अमर विरासत से करवाया परिचय

Mahabir
Last updated: November 7, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab: विद्यार्थियों को श्री गुरु त़ेग बहादुर साहिब जी की अमर विरासत, शिक्षाओं और महान बलिदान के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से, पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) द्वारा नौवें पातशाह की 350वें शहीदी दिवस को समर्पित तीन दिवसीय सेमिनार श्रृंखला करवाई गई। यह सेमिनार श्री गुरु त़ेग बहादुर जी से संबंधित स्थलों पर 3 से 7 नवंबर तक करवाये गए।

Contents
  • 7 नवंबर को इसका समापन
  • विद्यार्थियों ने इन सेमिनारों में भाग लिया
  • ईमानदार नागरिक बनने की दिशा में मार्गदर्शन दे रहे
PSEB
PSEB

7 नवंबर को इसका समापन

शिक्षा बोर्ड की इस पहल के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस (Harjot Singh Bains) ने बताया कि इस सेमिनार श्रृंखला का मार्ग अच्छी तरह सोच विचार करके उस ऐतिहासिक मार्ग चुना गया था, जिस मार्ग से होकर भाई जैता जी (बाबा जीवन सिंह जी) श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी का पवित्र शीश दिल्ली से श्री आनंदपुर साहिब लेकर पहुँचे थे।

इससे विद्यार्थियों को सीखने का एक अनोखा और प्रभावशाली अनुभव प्राप्त हुआ। उन्होंने बताया कि यह तीन दिवसीय सेमिनार श्रृंखला 3 नवंबर को सीनियर सेकेंडरी स्कूल, दयालपुर सोढियां (सीस स्थान, नाभा साहिब) से शुरू हुई। 6 नवंबर को स्कूल ऑफ एमिनेंस, कीरतपुर साहिब में सेमिनार आयोजित किया गया और 7 नवंबर को इसका समापन सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, श्री आनंदपुर साहिब में हुआ।

PSEB introduces students to the immortal legacy of Shri Guru Tegh Bahadur Ji
PSEB introduces students to the immortal legacy of Shri Guru Tegh Bahadur Ji

विद्यार्थियों ने इन सेमिनारों में भाग लिया

हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि 2,600 से अधिक विद्यार्थियों ने इन सेमिनारों में भाग लिया और “हिंद दी चादर” श्री गुरु तेग बहादुर जी के जीवन काल, शिक्षाओं, बेमिसाल शहादत और माता गुजरी जी तथा छोटे साहिबजादों के अद्वितीय बलिदान के बारे में जानकारी प्राप्त की।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

इन सेमिनारों के दौरान नौवें पातशाह द्वारा धर्म (सत्य और अधिकार) की रक्षा हेतु दिए गए सर्वाेच्च बलिदान, अदम्य साहस और अटल हिम्मत की वीरगाथाओं पर प्रकाश डाला गया, जिससे युवाओं को गुरु साहिब से जुड़े इतिहास का जीवंत अनुभव मिला।

ईमानदार नागरिक बनने की दिशा में मार्गदर्शन दे रहे

शिक्षा मंत्री बैंस ने बोर्ड की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि जहाँ श्री गुरु तेग बहादुर जी की शिक्षा है, वहीं मानवता की विजय है। उन्होंने कहा कि आज के बच्चों को गुरु साहिब की शिक्षाओं को समझते और अपनाते देखना गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक सेमिनार नहीं था, बल्कि पंजाब सरकार का युवाओं को शिक्षा के माध्यम से हमारे गौरवशाली इतिहास से जोड़ने का विनम्र प्रयास था।

Harjot Singh Bains
Harjot Singh Bains

PSEB के चेयरमैन डॉ. अमरपाल सिंह ने इस बात पर जोर दिया कि इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुरु साहिब की शिक्षाओं को अपनाने और उनके दिखाए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य तभी पूरा होता है जब युवा महान दर्शन से प्रेरणा लेकर साहसपूर्वक सत्य के मार्ग पर चलना सीखते हैं। उन्होंने कहा कि हम विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ एक सभ्य समाज के ईमानदार नागरिक बनने की दिशा में मार्गदर्शन दे रहे हैं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: नियुक्ति वितरण समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र
Next Article War on Drugs: पंजाब पुलिस ने ICE, हेरोइन समेत 78 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.