Punjab: ट्रक की चपेट में आने से साईकिल सवार 10वीं के छात्र की मौत

होशियारपुरः आनंदपुर साहिब रोड की ओर से आ रहे टिप्पर की चपेट में आने से साईकिल सवार बच्चे की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्चा प्रैक्टिस करने के लिए गढ़शंकर स्थित ग्राउंड में जा रहा था। इस दौरान रास्ते में एक टिप्पर ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 16 वर्षीय अंकित के रूप में हुई है। अकिंत की मां ने बताया कि वह 10वीं कक्षा में पढ़ता था। घटना का पता चलने पर मां सीमा रानी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे हरजीत सिंह ने बताया कि ट्रक चालक ने साइकिल सवार बच्चे को टक्कर मार दी है, जिससे बच्चे की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *