Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Sports News: द्वितीय नेशनल कल्चरल पिथियन गेम्स में पंजाब ने जीता ओवरऑल चैम्पियनशिप खिताब, हरियाणा रहा उपविजेता
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Sports News: द्वितीय नेशनल कल्चरल पिथियन गेम्स में पंजाब ने जीता ओवरऑल चैम्पियनशिप खिताब, हरियाणा रहा उपविजेता

Mahabir
Last updated: November 8, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़। Sports News: उत्कृष्ट कौशल, सटीकता और मार्शल जज़्बे का प्रदर्शन करते हुए पंजाब ने एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की और कर्नाटक के बेंगलुरु सिटी विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित दूसरे नेशनल कल्चरल पिथियन गेम्स–2025 में ओवरऑल गतका चैम्पियनशिप अपने नाम की। हरियाणा ने उपविजेता का स्थान प्राप्त किया।

Contents
  • लड़कों के वर्ग में तीसरा स्थान
  • जीवंत विरासत को प्रदर्शित किया
  • गतका-सोटी टीम इवेंट
  • गतका-सोटी व्यक्तिगत इवेंट
  • फर्री-सोटी टीम इवेंट
  • फर्री-सोटी व्यक्तिगत इवेंट
  • लड़कों के वर्ग में विजेता

इस अवसर पर भारत की पारंपरिक मार्शल कला गतका प्रतियोगिता खेलों का मुख्य आकर्षण रही। दो दिनों तक चले रोमांचक और तीव्र मुकाबलों में पंजाब (Punjab) के लड़के और हरियाणा की लड़कियों ने अपनी अटूट एकाग्रता और उत्कृष्ट तकनीकी कौशल का परिचय देते हुए अपनी-अपनी श्रेणियों में शीर्ष स्थान हासिल किया।

लड़कों के वर्ग में तीसरा स्थान

हरियाणा के लड़के और पंजाब की लड़कियों उपविजेता रहीं, जबकि उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने लड़कों के वर्ग में तीसरा स्थान साझा किया तथा चंडीगढ़ और आंध्र प्रदेश की टीमों ने लड़कियों के वर्ग में संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया।

गतका प्रतियोगिता का उद्घाटन मॉडर्न पिथियन कल्चरल गेम्स के संस्थापक एवं पिथियन काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन बिजेंद्र गोयल ने पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच किया। बाद में द्वितीय नेशनल कल्चरल पिथियन गेम्स की आयोजन कमेटी के चेयरमैन बी. एच. अनिल कुमार, आईएएस, ने सेमीफाइनल मुकाबलों का उद्घाटन किया।

जीवंत विरासत को प्रदर्शित किया

समापन दिवस पर हुए गतका फाइनल मुकाबलों का उद्घाटन राष्ट्रीय गतका एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष एडवोकेट हरजीत सिंह ग्रेवाल ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों की उत्कृष्ट खेल भावना और अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रदर्शन ने भारत की प्राचीन मार्शल परंपरा की जीवंत विरासत को प्रदर्शित किया है, जहाँ साहस और सौम्यता का संगम दिखाई देता है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

इस समारोह में सुखचैन सिंह कलसानी, जसप्रीत सिंह सैनी, आरती दिवान, श्रीजिथ सुरेन्द्र, प्रशिक्षक वेणुगोपाल वेलोली (बेंगलुरु) तथा वरिष्ठ गतका कोच जगदीश सिंह, रेफरी हरनाम सिंह, हरसिमरन सिंह, अमृतपाल सिंह, जशनप्रीत सिंह, शैरी सिंह, नरिंदरपाल सिंह और अमन सिंह छत्तीसगढ़ विशेष रूप से उपस्थित रहे।

 द्वितीय नेशनल कल्चरल पिथियन गेम्स में पंजाब ने जीता ओवरऑल चैम्पियनशिप खिताब, हरियाणा रहा उपविजेता
द्वितीय नेशनल कल्चरल पिथियन गेम्स में पंजाब ने जीता ओवरऑल चैम्पियनशिप खिताब, हरियाणा रहा उपविजेता

गतका-सोटी टीम इवेंट

  • हरियाणा की अशमीत कौर, जसकीरत कौर और अर्जमीत कौर ने स्वर्ण पदक जीते।
  • पंजाब की दमनप्रीत कौर, रमनप्रीत कौर और पवनीत कौर ने रजत पदक प्राप्त किए।
  • चंडीगढ़ की गुरमनप्रीत कौर, नवदीप कौर और रवनीत कौर तथा आंध्र प्रदेश की बडेपल्ली दीक शिथा, कडियाला बाला चंदना प्रिया और जी. दीफी ने संयुक्त रूप से कांस्य पदक प्राप्त किए।

गतका-सोटी व्यक्तिगत इवेंट

  • पंजाब की पवनीत कौर ने स्वर्ण
  • चंडीगढ़ की हरमनप्रीत कौर ने रजत
  • आंध्र प्रदेश की बडेपल्ली दीक शिथा कांस्य पदक
  • हरियाणा की कश्मीर कौर ने कांस्य पदक

फर्री-सोटी टीम इवेंट

  • हरियाणा की एकमजोत कौर, अर्जमीत कौर और हर्सिमरप्रीत कौर ने स्वर्ण पदक जीते।
  • चंडीगढ़ की जीनल, हरमनप्रीत कौर और जशनप्रीत कौर ने रजत, जबकि पंजाब की मेहकदीप कौर, रमणदीप कौर और प्रभलीन कौर तथा छत्तीसगढ़ की निधि, विधि और डिम्पल ने कांस्य पदक साझा किए।

फर्री-सोटी व्यक्तिगत इवेंट

  • पंजाब की गुरसिमरन कौर ने स्वर्ण पदक जीता
  • हरियाणा की अर्जमीत कौर को रजत मिला
  • आंध्र प्रदेश की एम. धात्री मोगधारम्मा और चंडीगढ़ की जशनप्रीत कौर ने कांस्य पदक साझा किए।

लड़कों के वर्ग में विजेता

गतका-सोटी व्यक्तिगत इवेंट में हरियाणा के जसकीरत सिंह ने स्वर्ण, पंजाब के अर्शदीप सिंह ने रजत तथा पंजाब के प्रभसीस सिंह और उत्तराखंड के जगजोत सिंह ने संयुक्त रूप से कांस्य पदक प्राप्त किए। वहीं,  गटका-सोटी टीम इवेंट में उत्तराखंड की टीम से राजविंदर सिंह, जगजोत सिंह और अभिजोत सिंह ने स्वर्ण पदक जीते। पंजाब की टीम में नरिंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह और प्रभसीस सिंह ने रजत प्राप्त किया। हरियाणा की टीम से राजबीर सिंह, सिमरनप्रीत सिंह और अरमिंदर सिंह तथा छत्तीसगढ़ की टीम गुरप्रीत सिंह, गुरजोत सिंह और समरथ सिंह ने कांस्य पदक साझा किए।

फर्री-सोटी व्यक्तिगत इवेंट में हरियाणा के वरीसप्रीत सिंह ने स्वर्ण, पंजाब के जसकरन सिंह ने रजत जबकि तेलंगाना के हरदीप सिंह और उत्तराखंड के अभिजोत सिंह ने कांस्य पदक साझा किए। फर्री-सोटी टीम इवेंट में पंजाब की टीम से गुरशरण सिंह, अमनप्रीत सिंह और जसकरन सिंह ने स्वर्ण पदक जीते। हरियाणा की टीम से अजयपाल सिंह, सहजपाल सिंह और समरजीत सिंह ने रजत प्राप्त किया। चंडीगढ़ की टीम से सत्वंत सिंह, मनप्रीत सिंह और बहादुर सिंह तथा हरियाणा की टीम से अनमोलदीप सिंह, जसकीरत सिंह और वरीसप्रीत सिंह ने संयुक्त रूप से कांस्य पदक जीते।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article War on Drugs: पंजाब पुलिस ने हेरोइन समेत 71 नशा तस्कर किए गिरफ्तार
Next Article Jalandhar News: जालंधर के सैलून में महिला से गंदी हरकत, जमकर हंगामा, पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.