पंजाबः 21 वर्षीय युवक की नहर में डूबने से मौत, देखें वीडियो

Written by

in

फिरोज़पुरः शहर के गाधू किल्चा गांव में रहने वाले गुरलाल सिंह की नहर में डूबने से मौत का मामला सामने आया है, हालांकि गुरलाल का शव  मिल गया है, जानकारी के मुताबिक गुरलाल अपने गांव के कुछ लोगों के साथ नहर के किनारे धान की रोपाई करने आया और दोपहर में अपने साथियों से पेशाब करने के लिए कहकर नहर की पटरी पर चला गया। जिसके बाद नहर में उसका शव मिला। 

उसके साथियों का कहना है कि उन्हें ट्रैक से कुछ आवाजें सुनाई दीं तो उन्होंने आकर देखा तो ट्रैक पर उसके कपड़े और चप्पलें पड़ी थीं, काफी खोजबीन करने  के बाद गुरलाल का शव नहर में मिला। परिजनों का आरोप है कि किसी ने साजिश के तहत उसे नहर में धक्का दिया है।  

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *