Punjab : पत्नी के अवैध संबंधों के चलते पति ने उठाया खौफनाक कदम, देखें वीडियो

Written by

in

फिरोजपुर : पति ने पत्नी से परेशान होकर खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान सुखविंदर उर्फ छिंदा निवासी मीठे गांव के तौर पर हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक जो ट्रक ड्राइवर का काम करता था। वह ज्यादातर बाहर ही रहता था। जिसके बाद उसकी पत्नी जश्नप्रीत के बाहर किसी गैरमर्द के साथ अवैध संबंध बना लिए। 

जब ​​उसे पता चला तो उसने काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन पत्नी ने अपनी हरकतें बंद नहीं कीं। मृतक के परिवार ने बताया कि वे लोग बंद कमरे में वीडियो बनाकर मृतक को भेजते थे और उसे परेशान करते थे। जो उससे बर्दाश्त नहीं हुआ और कल उसने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड कर उन लड़कों के नाम बताए और बाद में उसने खौफनाक कदम उठा लिया।

 वहीं पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर जश्नप्रीत को गिरफ्तार कर लिया है और बनती कार्रवाई की जा रही है। परिजनों का कहना है कि मृतक की पत्नी के साथ चार अन्य लोग भी शामिल हैं, जो उसे परेशान करते थे। उन्होंने कहा कि उन लोगों को भी गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *