Punjab: होटल में महिला का बेरहमी से कत्ल, देखें वीडियो

Written by

in

मोहालीः पंजाब में हत्या से जुड़ी घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला पंजाब के मोहाली से सामने आया है, जहां एक निजी होटल में एक महिला की बेरहमी से गला घोंटकर हत्या कर दी गई है। हालांकि अभी तक हत्या की वजह का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। घटना मोहाली के फेज वन के एक निजी होटल से सामने आई है। 

बता दें कि पंजाब में आए दिन लड़कियों पर हमले हो रहे हैं जो शर्मनाक है। पंजाब में पिछले दो महीने में यह चौथा मामला है। इससे पहले भी मोहाली के पंज फेस में एक युवक ने एक लड़की पर तलवार से हमला किया था। इस हमले में लड़की बुरी तरह घायल हो गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़की को फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उसकी मौत हो गई।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *