Punjab : रेप मामले में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसर। रेप के आरोप में लंबे समय से फरार चल रहे एक शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर पुलिस ने कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। बताया जा रहा है कि संदीप बेदी कई आपराधिक मामलों में लंबे समय से पुलिस से बचता रहा था। जिसको पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

वहीं, संदीप बेदी एक लड़की से रेप के मामले में काफी समय से फरार चल रहा था। जिसे अमृतसर सदर पुलिस स्टेशन के उप-निरीक्षक कुलविंदर सिंह ने कहा कि संदीप बेदी को कल रात एक होटल से गिरफ्तार किया गया था। उसने कथित तौर पर एक महिला से बलात्कार किया था। इसी मामले में आरोपी काफी लंबे से फरार चल रहा था। उन्होंने कहा कि उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगा गया। वहीं, कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
उपनिरीक्षक ने बताया कि और भी कई आपराधिक मामले हैं जिनकी जांच की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *