Jalandhar News: Grenade Attack मामले मे जांच के लिए पहुंची NIA की Team

जालंधर (ENS) : पूर्व मंत्री सीनियर बीजेपी नेता मनोरंजन कालिया के घर हुए ग्रेनेड अटैक को लेकर आज एनआईए की एक टीम जालंधर पहुंची है।वही एनआईए की टीम द्वारा पुलिस अधिकारियों के साथ संपर्क साधा गया है और एक-दो दिन में टीम इस मामले की गहनता से जांच करनी शुरू करेगी।

सूत्रों ने बताया कि है एनआईए की टीम जालंधर पहुंचकर पुलिस अधिकारियों से इस मामले को लेकर जानकारी जुटाना में जुटी हुई है।वही एनआईए की टीम इस केस को टेकओवर जल्द करेगी और पूरे मामले की इन्वेस्टिगेशन करने में जुड़ जाएगी।

पंजाब के पूर्व मंत्री भाजपा सीनियर नेता मनोरंजन कालिया के घर 7 से 8 तारीख की दरमियानी रात घर पर ग्रेनेड अटैक किया गया था। आरोपी इस घटना को अंजाम देकर वहां से फरार हो गए थे। हालांकि जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ था लेकिन घर का दरवाजा उनकी गाड़ी और घर के इंटीरियर का काफी नुकसान हो गया था।

इस आतंकी हमले को ट्रेस करते हुए पुलिस द्वारा पहले जालंधर के दो आरोपियों को पकड़ा गया था। सूत्रों के मुताबिक उसके बाद मुख्य आरोपी सैदूल अमीन दिल्ली पुलिस और सेंटर टीम की एजेंसी के ज्वाइंट ऑपरेशन के चलते पकड़ा गया था। बाद पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव द्वारा दावा किया गया है की मुख्य आरोपी को दिल्ली से पड़कर जालंधर लाया गया है और पुलिस इस आतंकी की हमले के मामले की गहनता से जांच कर रही है। वहीं  देश की केंद्रीय एजेंसी एनआईए ने भी अपनी एंट्री जालंधर में कर जांच में जुट गई है।

अभी तक सूत्रों के मुताबिक पता चल पाया है कि एनआईए की टीम ने पहले जालंधर में आकर पुलिस के उच्च अधिकारियों के साथ बातचीत की है और उसके बाद थाना तीन में जाकर इस घटना को लेकर थाना तीन के प्रभारी से बातचीत की है। हालांकि एनआईए की टीम इस केस को लेकर एक-दो दिन में जांच करनी शुरू करेगी।

बता दे की मुख्य आरोपी सैदूल अमीन की गिरफ्तारी बातों से जालंधर लाया गया और उसकी निशानदेही पर एक रॉकेट लांचर विस्फोटक सामग्री जालंधर के गांव शेखों के पास से पुलिस ने बरामद की थी। वही इस घटना की जिम्मेदारी पहले जीशान अख्तर और पाकिस्तान डॉन आईएसआई एजेंट शहजाद भट्टी ने ली थी।

इस घटना में लॉरेंस बिश्नोई और उसकी गैंग का भी नाम पंजाब के मंत्रियों द्वारा लिया गया था लेकिन कुछ दिनों बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग द्वारा एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल कर अपने आप को इस घटना से और इन दोनों आरोपी जीशान और शहजाद भट्टी से अलग बताया था तो वही इन दोनों को मारने की भी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है।

शुरू से लेकर अब तक की जांच में पंजाब पुलिस द्वारा क्या कुछ किया गया इसके बारे में एनआईए की टीम अब पता कर रही है और जल्दी टेकओवर कर निया की टीम अब इस मामले की जनता से जांच कर कड़ी से कड़ी मिलाकर इस केस में जो भी आरोपी हैं उनको सामने लाने की तैयारी में जुट गई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *