वेस्ट उप चुनाव को लेकर CM Mann जालंधर में लगाएंगे स्थायी कैंप

होशियारपुर: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शिरोमणि भगत कबीर की 626 वीं जयंती के अवसर पर होशियारपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान सीएम ने कहा कि भगत कबीर जी ने स्वयं अपने गांव में गरीबी लाकर समाज से ऊंच-नीच, जात-पात की खाई को मिटाने का काम किया। इसके बाद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जालंधर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के दौरान अभियान का नेतृत्व करेंगे और पार्टी उम्मीदवार के लिए शानदार जीत सुनिश्चित करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से राज्य सरकार की जनहितैषी और विकास-समर्थक नीतियों के बारे में बताकर पार्टी उम्मीदवार के लिए वोट मांगेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने कई ऐतिहासिक पहल की हैं, जिसके कारण लोग उपचुनाव में पार्टी को वोट देंगे।  वह उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी की जोरदार जीत सुनिश्चित करेंगे।

इसके साथ ही वह आने वाले दिनों में जालंधर में कैंप लगाएंगे ताकि पार्टी इस सीट को ऐतिहासिक अंतर से जीत सके. वह जालंधर शहर में किराए के मकान से पार्टी की चुनाव प्रचार रणनीति बनाएंगे और सप्ताह में कम से कम दो से तीन दिन इस घर में रहेंगे।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि चुनाव के बाद भी यह घर दोआबा और माझा क्षेत्र के निवासियों के लिए मुख्यमंत्री के कैंप कार्यालय के रूप में काम करेगा।  इन दोनों क्षेत्रों के निवासी अपने नियमित कार्य करवाने के लिए इस कैंप कार्यालय में आ सकते हैं। लोगों की शिकायतों के प्रभावी और तत्काल समाधान के लिए वह व्यक्तिगत रूप से इस कैंप हाउस में लोगों के साथ मौजूद रहेंगे।

‘मुख्यमंत्री डैशबोर्ड’ लंबित कार्यों के बारे में फीडबैक लेने के लिए रखेंगे नजर

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि ‘मुख्यमंत्री डैशबोर्ड’ आम लोगों से उनके आवेदनों और जिलों में लंबित कार्यों के बारे में फीडबैक लेने के साथ-साथ समग्र गतिविधि पर लगातार नजर रखेंगे। जिससे आम जनता के दैनिक कार्यों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित होगा और अधिकारी नियमित रूप से इस डैशबोर्ड की निगरानी करेंगे ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि लोगों को अपने सामान्य प्रशासनिक कार्य करने में किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *