Jalandhar: दशहरा ग्राउंड से उप चुनाव को लेकर CM Mann का आया बयान, देखें Video

जालंधर, ENS: महानगर में उपचुनावों को लेकर CM Bhagwant Mann ने खुद मोर्चा संभाल लिया है तथा जालंधर में आज लोगों के विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि वह सिर्फ एक बार मोहिंद्र भगत को जीत दिलवा कर विधानसभा भेजे, उसके बाद बाकी के काम वह खुद करेंगे। CM Mann ने कहा कि उन्होंने जालंधर में बकायदा एक घर किराए पर ले लिया है, जहां पर चुनावों के बाद भी वह सप्ताह में 2 से 3 दिन मौजूद रहेंगे ताकि माझा व दोआबा के लोगों को चंडीगढ़ के चक्कर न काटने पड़े।

CM Mann ने कहा कि वह शहर के व्यापारियों से मिलें हैं तथा व्यापारियों ने पूरा भरोसा दिया है कि इस बार झाड़ू फेरने वाले हैं। जालंधर वैस्ट सीट पहले भी आम आदमी पार्टी के पास थी और इस बार भी आम आदमी पार्टी ही इस सीट पर कब्जा करने वाली है। सी.एम. मान ने कहा कि उनकी सरकार एक एक करके सभी वायदे पूरी कर रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *