Jalandhar : वेस्ट हलके का उपचुनाव बना ड्रामेबाजी का अखाड़ा, राजनीति खेला से जनता हुई मायूस

जालंधर, ENS: वेस्ट का उपचुनाव इस बार ड्रामेबाजी का अखाड़ा बन गया है,अकाली दल की कैंडिडेट के बाद आज बीजेपी के कैंडिडेट शीतल अंगुराल ने पूरे 2 घंटे, जालंधर की सड़क जाम करके फुल ऑन ड्रामा किया। शीतल के आंसू भी निकले, लोगों का सहानुभूति बटोरने के लिए परिवार का सहारा भी लिया गया।

ऐसा कोई पेंतरा नहीं था जो शीतल अंगुराल ने आज की सभा में इस्तेमाल नहीं किया, जालंधर की जनता 2 घंटे तक सिर्फ यही इंतजार करती रही कि कब शीतल अंगुराल कोई सबूत पेश करेंगे। लेकिन एक पेन ड्राइव को लेकर खूब खेला देखने को मिला। मीडिया के बार- बार पूछने के बाद भी शीतल अंगुराल यह नहीं बता पाए की पेन ड्राइव में क्या है।

लोगों की माने तो शीतल अंगुराल का यह पुराना तरीका है कि बिना मुद्दे के तमाशा कर सुर्खियों में बने रहना। चुनाव के आखिरी दौर में एक बार फिर उनका यह तमाशा उनके लिए कारगर साबित हुआ, लोगों की खूब तालियां बटोरी और साथ ही एक बार फिर लाइमलाइट में आ गए।

बीजेपी के बड़े-बड़े नेता उनके सहयोग में तो आए थे, लेकिन शीतल अंगुराल के बदलते रंगों को देखकर एक बार फिर वह मायूस होकर निकल गए। जिसका कारण शीतल अंगुराल द्वारा सबूत जनतक न करना था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *