Jalandhar: Posh इलाके में कारोबारी के घर से निकली जंगली Lizard, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: वडाला चौक के पास स्थित एक पॉश इलाके में एक कारोबारी के घर से जंगली छिपकली (विषखोपड़ा) निकलने का मामला सामने आया है। इस दौरान घर में परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने घटना की सूचना वन विभाग को दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्त के बाद जंगली छिपकली पर काबू पाया। मिली जानकारी के अनुसार परिवार ने घर की लॉबी में सबसे पहले उक्त जंगली छिपकली को घूमते हुए देखा था। जिसके बाद उन्होंने वन विभाग को सूचना दी। परिवार ने कहा कि उनके घर के साथ वाला प्लाट काफी बड़ा है। वहीं से ये जानवर उनके घर में घुस आया था।

वहीं विभाग के अधिकारी जसवंत सिंह द्वारा जालंधर रेंज के रेस्क्यू टीम के कर्मचारी प्रदीप शर्मा को मामले के बारे में सूचना दी थी और तुरंत मौके पर जाने के लिए आदेश दिए थे। प्रदीप ने वहां पहुंचकर आधे घंटे में उक्त जंगली छिपकली को काबू पा लिया था।

जिसके बाद उसे मौके पर एक डिब्बे में बंद किया गया और तुरंत होशियारपुर के जंगलों में छोड़ दिया गया। बता दें कि इस जानवर को कई नाम से जाना जाता है, जैसे कि विषखोपड़ा, जंगली छिपकली, गोह और अन्य। परिवार के मुताबिक करीब एक हफ्ते पहले भी ऐसी ही एक लंबी छिपकली घर के अंदर से निकली थी, मगर वह खुद ही घर से बाहर चली गई थी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *