Jalandhar: साइबर ठग ने केस में फंसाने की धमकी देकर ठगे 80 लाख रुपए

जालंधर, ENS: साइबर ठग ने देहात के मेहतपुर में रहने वाले एक व्यक्ति को फोन कर खुद को पुलिस अधिकारी बता अश्लील वीडियो के मामले में फंसाने का बोल 80 लाख रुपए ठग लिए। ठगी के बारे में पता लगते ही पीड़ित ने मामले की शिकायत एसएसपी डॉ. अंकुर गुप्ता को दी, जिसकी जांच एसएसपी ने साइबर सेल को सौंप दी है। साइबर सेल ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित ने बताया कि उसे अज्ञात नंबर से फोन आया था। फोन करने वाले ने खुद को पंजाब पुलिस का बड़ा अधिकारी बताया।

पीड़ित ने बताया कि ठग उसके खिलाफ पोर्नोग्राफी का मामला दर्ज करने के लिए धमकाने लगा और मामले को दबाने के लिए पैसों की मांग की। पीड़ित हर बार डर के मारे पैसे दे देता था। उसने अब तक 80 लाख रुपए दे दिए थे। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। साइबर सेल ने पीड़ित से ठग के फोन नंबर व बैंक खातों की जानकारी ली है। पीड़ित के बैंक स्टेटमेंट भी निकाला गया है, ताकि पता लग सके कि जिस खाते में पैसे गए हैं, वह किस बैंक का खाता है। ताकि पुलिस उस बैंक से बात कर आरोपी की डिटेल निकाल सके।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *