Jalandhar: 50 लाख की फिरौती के मामले हथियारों सहति 3 गिरफ्तार, देखें Live

2988 किलो हेरोइन में जोबन गिरफ्तार

जालंधर, ENS: देहात पुलिस ने 50 लाख की फिरौती मांगने वाले गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी अंकुर गुप्ता ने बताया कि पीड़ित ने पुलिस को 50 लाख की फिरौती मांगने के मामले की शिकायत दी थी। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से .32 बोर की पिस्टल, 5 जिंदा रौंद और एक बाइक बरामद की है। वहीं जांच में खुलासा करते हुए एसएसपी ने बताया कि काबू किए गए आरोपियों में एक आरोपी गुजरात मुद्रा बंदरगाह से आई 2988 किलो हेरोइन के मामले में शामिल है। पुलिस ने बताया कि आरोपी जोबनजीत सिंह उर्फ जोबन हेरोइन मामले में भगौड़ा था। जिसे दो दोषियों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान हरजिंदर सिंह उर्फ जिंदर पुत्र परमिंदरजीत सिंह निवासी शाहकोट, कुलविंदर सिंह उर्फ काका पुत्र बलविंदर सिंह निवासी लोहिया और जोबनजीत सिंह उर्फ जोबन पुत्र बलविंदर सिंह निवासी जंडियाला के रूप में हुई है। एसएसपी ने बताया कि 2 आरोपियों के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज है। जिसमें हरजिंदर सिंह पर 3 और जोबन के खिलाफ 4 मामले दर्ज है। एसएसपी ने बताया कि 29 जून को मनप्रीत सिंह ने नकोदर थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें पीड़ित ने कहा कि उसे विदेशी नंबर से फोन आया है, जिसमें व्यक्ति ने उससे 50 लाख रुपए की फिरौती की मांग की थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैै।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *