Jalandhar: नशे की Overdose से युवक की मौत को लेकर परिवार का आया बयान

जालंधर, ENS: पठानकोट चौक के पास खाली प्लाट से नशे की ओवरडोज से युवक की मौत होने का मामला सामने आया था। इस दौरान शव के पास ही इंजैक्शन भी बरामद हुआ था। खाली प्लाट में बाथरूम करने गए व्यक्ति ने शव को देखकर घटना की सूचना पुलिस को दी। वहीं सूचना मिलने के बाद थाना 8 की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।

इस मामले में मृतक के परिजनों का बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा कि मृतक का कुछ दिन पहले सिविल अस्पताल में ऑपरेशन हुआ था। जिसके चलते वह कई दिनों से बीमार चल रहा था। खाली प्लाट में शव के बरामद होने के बारे में पूछने पर मृतक के भाई ने बताया कि उसका भाई वहां पर कैसे पहुंचा, उसे इसकी जानकारी नहीं है, लेकिन उसके भाई की मौत की वजह नशा नहीं है।

मृतक की पहचान संजीव कुमार उर्फ शीपा पुत्र करमजीत निवासी संतोखपुरा के रुप में हुई। परिजनों ने बताया कि शीपा अपने भाई की स्कूटरी मांग कर किसी काम का कह कर घर से निकला था। शीपा लेबर का काम करता है और उसके पिता राज मिस्त्री है। पुलिस की मानें तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पत लग सकेगा। उधर इस मामले को लेकर लोगों का कहना है कि इस खाली प्लाट में भारी मात्रा में नशेड़ी आते है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *