पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने प्रेस वार्ता कर विपक्ष पर साधे निशाने, देखें लाइव

जालंधर: जालंधर में उपचुनाव को लेकर होने वाली वोटिंग को सिर्फ तीन दिन बाकी है। सभी पार्टियों के प्रत्याशियों के लिए उनके स्टार प्रचारक चुनाव प्रचार कर रहे हैं। ऐसे में सभी पार्टियां एक दूसरे पर आरोप भी लगा रही हैं। वहीं जालंधर से पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू ने रविवार को प्रैस कान्फ्रैंस कर विपक्ष पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम और जालंधर से एमपी चरणजीत सिंह चन्नी की जीत पर मैंने उन्हें बधाई दी और फोन पर उनसे मेरी बात हुई। रिंकू ने कहा- मौजूदा सांसद चरणजीत सिंह चन्नी लगातार उन पर दड़ा सट्टा, लाटरी और नशा बेचने का आरोप लगा रहे है। मैं एक अच्छे परिवार से हूं, मगर मेरे परिवार पर कई गलत आरोप लगाए गए। साथ ही रिंकू ने चन्नी का एक वीडियो भी दिखाया। जिसमें वह रिंकू पर आरोप लगा रहे थे। रिंकू ने कहा- मेरे परिवार और मुझे बहुत ठेस पहुंची कि चन्नी साहिब ने ऐसा कहा।
सुशील रिंकू ने कहा- मेरे पिता के बाद मेरा परिवार वेस्ट हलके की सेवा कर रहा हैं। चाहे मैं विधायक था, चाहे में सांसद था। मगर सिर्फ एक मोटिव था कि मैं जालंधर की सेवा कर सकूं। जब मैं कांग्रेस में था, तब चन्नी मेरी तारीफ करते थे। ऐसा क्या हो गया कि अब मुझे बुरा कहने लगे पड़े। मुझे पहले कहा जाता था कि रिंकू हीरा है। ऐसे में मेरी सिर्फ छवि खराब करने की कोशिश हुई है। रिंकू ने कहा- मैंने जालंधर के एमपी चरणजीत सिंह चन्नी को लीगल नोटिस भेजा है। चन्नी साहिब मुझ पर लगाए गए आरोपों का जवाब दें या फिर इसी पर माफी मांगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *