AAP पार्टी का बड़ा खुलासा : Senior Deputy Mayor रहते सुरिंदर कौर ने बेटे को निगम में JE पद पर करवाया भर्ती, देखे वीडियो

जालंधर, ENS: आम आदमी पार्टी वेस्ट विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार सुरिंदर कौर पर जमीन घोटाले के बाद अब फिर एक बड़ा खुलासा किया है। पार्टी ने कहा कि कांग्रेस उम्मीदवार सुरिंदर कौर ने सीनियर डिप्टी मेयर रहते हुए अपने बेटे को नगर निगम में जुनियर इंजीनियर (JE) के पद पर भर्ती करवाया था।

प्रेस कांफ्रेंस के दौरान इस मामले का खुलासा करते हुए आप नेता पवन कुमार टीनू ने कहा कि सुरिंदर कौर ने अपने बेटे करण सुमन को 9 जनवरी 2019 को निगम में ग्रिटिश कंपनी के माध्यम से आउटसोर्स पर जेई भर्ती करवाया। जालंधर में हजारों की संख्या में नौजवान इंजीनियरिंग की डिग्री लेकर बेरोजगार बैठे हैं, लेकिन कांग्रेस के पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर उनकी जगह अपने बेटे को नौकरी दिलवा दी।

टीनू ने कहा कि उनका बेटा जेई भर्ती होने के बाद कभी काम पर भी नहीं गया। सिर्फ तनख्वाह लेता है। यह स्पष्ट तौर पर सरकारी खजाने को चूना लगाना और अपने पद का फायदा उठाना है। टीनू ने ग्रिटिश कंपनी के इस नियुक्ति से संबंधित सिनियर डिप्टी मेयर का रेफरेंस दिया हुआ एक पत्र भी मीडिया को दिखाया और कहा कि सुरिंदर कौर ने पद का सिर्फ अपने परिवार को फायदा पहुंचाने के लिए इस्तेमाल किया।

टीनू ने कहा कि कांग्रेस के उम्मीदवार सुरिंदर कौर पांच साल सीनियर डिप्टी मेयर रहीं, लेकिन कभी भी आम लोगों के लिए मौजूद नहीं रही। उनका दफ्तर हमेशा बंद रहता था। वह डिप्टी मेयर रहते हुए खुद अपने वार्ड में ट्यूबवेल तक नहीं लगवा सकीं।

गाठ दिवस पवन टीनू ने सुरिंदर कौर के बेटे पर जालंधर के देओल नगर में कोकाकोला कंपनी की 125 मरला कमर्शियल जमीन को गैरकानूनी ढंग से रेसिडेंशियल प्लॉट बनाकर बेचने का दावा किया और उस मामले की विजिलेंस जांच कराने की मांग की थी।

पवन टीनू ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जालंधर का विकास तभी हो सकता है जब ईमानदार लोग विधायक-मंत्री बनेंगे। इसलिए मोहिंदर भगत जैसे ईमानदार व्यक्ति को अपना प्रतिनिधि चुने।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *