Jalandhar News: मेन चौक के पास सरेआम गुंडागर्दी का नंगा नाच, एक-दूसरे के फाड़े कपड़े, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: महानगर में मेन चौक चुनमुन मॉल के पास 2 कारों की मामूली टक्कर को लेकर विवाद हो गया। मिली जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियों की स्विफ्ट गाड़ी के साथ मामूली टक्कर हो गई। इस दौरान स्कॉर्पियों में सवार 3 लोगों की स्विफ्ट सवार दपंति के साथ बहसबाजी हो गई। जिसके बाद दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों में हाथापाई हो गई। इस दौरान दोनों के कपड़े फट गए। वहीं स्विफ्ट कार चालक ने युवकों को बुला लिया। इस दौरान काले रंग की थार नंबर पीबी 08 बीजेड 5000 में सवार युवकों ने स्कॉर्पियों सवार तीनों युवकों पर बेलटों से हमला कर दिया। इस दौरान स्कॉर्पियों सवार जान बचाने के लिए वहां पर मौजूद शोरूम में घुस गए। वहीं शोरूम मालिक ने उन्हें बाहर निकाल दिया। जिसके बाद हमलावारों ने फिर से उन पर हमला कर दिया। घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही थाना 6 के अधिकारी भूषण मौके पर पहुंचे। लेकिन पुलिस के आने से पहले हमालवार मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा हैकि हमलावार जालंधर हाईट्स के रहने वाले है। पुलिस अधिकारी भूषण द्वारा थार चालको को काबू करने के लिए शहर में वायरलेस कर दी गई है, लेकिन हमलावार मौके से फरार हो गए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *