Punjab : हमलावरों ने दुकानदार पर किया हमला, किया लहूलुहान, देखें वीडियो

मोहाली : फेस 7 पर गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार कुछ हमलावरों ने एक दुकान में तोड़फोड़ की। हमलावरों ने मोहाली के फेस 7 एडीजीपी एनआरआई और स्पेशल सेल थाने से चंद कदम की दूरी पर यह वारदात की। हमलावरों ने दुकानदार की पिटाई कर लहूलुहान कर दिया और दुकान पर भी तोड़फोड़ की। दुकानदार का आरोप है कि पुलिस को सूचना देने के आधे घंटे बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।

 हालांकि एसएसपी मोहाली की ओर से बड़े दावे किए गए है कि मोहाली की सुरक्षा व्यवस्था के लिए करीब 28 पीसीआर वैन तैनात की गई है, जो दो से तीन मिनट के भीतर मौके पर पहुंच जाएंगी। लेकिन ये दावे सच नहीं है। हमलावर मोहाली में गुंडागर्दी करके मौके से भागने में कामयाब हो गए। यह सारी घटना वहां लगे सीसीटीवी पर कैद हो गई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *