Jalandhar : ट्रेन पर चढ़ते समय यात्री का फिसला पैर, RPF जवान ने बचाई जान, देखें वीडियो

जालंधर,ENS : रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पर चढ़ते समय यात्री का पैर फिसल गया। इसी दौरान भगवान बनकर आए आरपीएफ जवान ने उसे बचा लिया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। 14650 शहीद एक्सप्रैस दोपहर 2.48 पर जालंधर सिटी स्टेशन से रवाना हो रही थी, इसी दौरान पीछे से भाग कर आए यात्री राजेश कुमार का ट्रेन में चढ़ते समय पैर फिसल गया, जिससे वह ट्रेन के बीच में फंस गया। दूर खड़े लोगों को साफ नजर आ रहा था कि बड़ा हादसा हो जाएगा।

दूर खड़ा हैड कांस्टेबल सुभाष चंद तेजी से यात्री की तरफ भागा और उसे खिंच कर ट्रेन के नीचे से निकाला। इस दौरान यात्री व पुलिस मुलाजिम पीछे को गिरे, जिससे उन्हें मामूली चोटें भी आईं। यदि उक्त यात्री को मौके पर न निकाला जाता तो जानी नुक्सान या बड़ा हादसा हो सकता था। यात्री राजेश कुमार ने इसके लिए हैड कांस्टेबल सुभाष चंद का आभार जताया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *