Punjab: बारिश को लेकर 18 जिलों में Yellow Alert हुआ जारी

Written by

in

मोहालीः पंजाब में बीते कुछ समय से बारिश ना होने के बाद तापमान में दोबारा इजाफा देखने को मिला है। दिन के अधिकतम तापमान में बीते 24 घंटों के दौरान 0.6 डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिली। आज, बुधवार पंजाब में अच्छी बारिश के आसार बन रहे हैं, जिससे लोगों को अगले कुछ दिन गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने साढ़े 12 बजे तक पटियाला, SAS नगर व फतेहगढ़ साहिब में बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार 18 जिलों में बुधवार व वीरवार को तेज बारिश के साथ 40 किमी की रफ्तार से हवाएं चलने के आसार भी बन रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, बीती शाम अमृतसर के पटियाला में 32.5mm बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा रूपनगर में 8.5 mm बारिश रिपोर्ट की गई, जबकि अन्य जनपदों में गर्मी व उमस भरा दिन रहा। बठिंडा का तापमान एक बार फिर 42 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। उसके अलावा अमृतसर में 38.7 डिग्री, लुधियाना में 37.4, पटियाला में 38.3 डिग्री, फरीदकोट व गुरदासपुर में 38 डिग्री और जालंधर में 37.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

पंजाब में एक सप्ताह उमस व गर्मी भरा दिन रहने के बाद बुधवार व वीरवार बारिश के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार पंजाब के पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, मोगा, कपूरथला, होशियारपुर, जालंधर, लुधियाना, रूपनगर, बरनाला, संगरूर, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब और एसएएस नगर में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *