Jalandhar: CM Mann की मौजूदगी में Mohinder Bhagat ने ली शपथ, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: वेस्ट के उपचुनाव में आप पार्टी के उम्मीदवार मोहिंदर भगत ने 37 हजार से अधिक मतों से जीत हासिल की थी। वहीं जीत हासिल के बाद आज मोहिंदर भगत ने विधायक के तौर पर शपथ ग्रहण की है। यह शपथ उन्होंने सीएम भगवंत मान की मौजूदगी में विधानसभा में स्पीकर के दफ्तर में विधायक के तौर पर शपथ ग्रहण की। मोहिंदर भगत ने शपथ ग्रहण करने से पहले सीएम मान के साथ मुलाकात की।

गौरतलब है कि जालंधर वेस्ट में आम आदमी पार्टी ने मोहिंदर भगत को अपने उम्मीदवार के तौर पर उतारा था, जो उन्होंने भारी बहुमत से जीत हासिल की। सीएम मान ने शपथ ग्रहण करने के बाद मोहिंदर भगत का मुंह मीठा करवाया।वहीं मोहिंदर भगत आज रस्मी तौर पर विधानसभा का हिस्सा बन चुके हैं।

उनका अढ़ाई साल का कार्यकाल होगा। बता दें कि जालंधर वेस्ट में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर मोहिंदर भगत सिंह ने 37,325 के मार्जन से उपचुनाव में जीत हासिल की। मोहिंदर भगत भाजपा के उम्मीदवार शीतल अंगुराल को हरा कर जीते हैं। कांग्रेस के साथ भी इनका मुकाबला दिलचस्प था। जालंधर वेस्ट में हुए उपचुनाव में मोहिंदर भगत को 55,246, भाजपा 17,921, कांग्रेस 16,757 व अकाली दल 1,242 वोटें मिली थीं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *