Jalandhar: Mehr Chand Polytechnic College के स्टाफ ने की खूब मस्ती, धार्मिक स्थलों पर टेका माथा

जालंधरः Mehr Chand Polytechnic College जालंधर के कार्यालय स्टाफ ने प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह के नेतृत्व में अमृतसर जिले में एक दिवसीय आध्यात्मिक और शैक्षणिक दौरे का आयोजन किया। प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह ने कहा कि स्टाफ साल भर मेहनत करता हैं और उन्हें गर्मी और सर्दी की छुट्टियां भी नहीं मिलतीं।

इस दौरे का आयोजन उन्हें मानसिक और शारीरिक तनाव से मुक्ति दिलाने और उनका मनोबल बढ़ाने, कार्यालय के काम की उत्पादकता बढ़ाने और भाईचारे को बनाए रखने के लिए किया गया था, ताकि सभी लोग एक टीम के रूप में मिलकर काम कर सकें।

प्रिंसिपल ने बताया कि पूरे स्टाफ को श्री दरबार साहिब, श्री दुर्ग्याणा मंदिर और श्री राम तीर्थ मंदिर के दर्शन कराए गए और म्यूजियम भी दिखाया गया। इसके बाद सभी कर्मचारियों को साडा पिंड भी ले जाया गया। जहां स्टाफ ने भांगड़ा, गाने गाए और पगड़ी पहनकर फोटो भी खिंचवाई। स्टाफ सदस्यों ने कहा कि इस टूर में उन्होंने काफी कुछ सीखा और खूब मस्ती की। इस मौके प्रदीप कुमार, सुशील कुमार, अजय दत्ता, शशि भूषण, गोकुल सिंह, नरेश कुमार, राजेश कुमार, देव मणि, रशपाल सिंह, सुनील और महिला स्टाफ गुरमीत सचदेवा, किरण राजपाल, गुरप्रीत कौर और मिस नेहा ने भाग लिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *