Jalandhar: इस मेन बाजार में बाइक चोरी करता व्यक्ति काबू, देखें Live

जालंधर, ENS: दिलकुशा मार्किट के पास मेन बाजार में दिन दहाड़े बाइक चोरी करते व्यक्ति को लोगों ने काबू कर लिया है। इस दौरान लोगों ने चोर की जमकर छित्तर परेड की। लोगों का कहना हैकि शहर में दिन दहाड़े आए दिन चोरी की वारदातें हो रही है। वहीं आज बाइक को चाबी लेकर भागते समय लोगों ने चोर को काबू कर लिया। इस दौरान वहां पर काफी हंगामा देखने को मिला है।

चोर की छित्तर परेड करने के बाद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। हालांकि व्यक्ति का कहना है कि वह बाइक चोरी नहीं कर रहा था। चोर का कहना है कि बाइक पर कुछ लगा हुआ था वह उसे हटा रहा था। वहीं उक्त चोर को लेकर कहा जा रहा हैकि उसके बाद मेंटल सर्टीफिकेट भी है और चोर पर नशा करने के आरोप भी लगाए जा रहे है।

लोगों ने कहा कि उनके बाजार में 15 से अधिक स्पलेंडर बाइक चोरी हो चुके है। वहीं चोर से जब इस वारदात को लेकर पूछा गया कि उसके खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएं तो चोर ने कहा कि उसे मौत की सजा दे दी जाए। हालांकि घटना स्थल पर यह भी कहा जा रहा हैकि चोर की दिमागी हालत ठीक नहीं है। वहीं तरुण ने कहा कि उक्त चोर आधे घंटे से बाइक की रेकी कर रहा था। जिसके बाद वह बाइक को चाबी लगा रहा था, जिसे रंगे हाथों काबू कर लिया गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *