Jalandhar : नशा तस्करों से 1.34 करोड़ की संपत्ति जब्त, देखें वीडियो

जालंधर। जिले में नशे और नशा तस्करों के खिलाफ चलाये गये अभियान के तहत जालंधर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नशा तस्करों की 1.34 करोड़ की संपत्ति जब्त की है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसीपी नॉर्थ दमनवीर सिंह ने बताया कि कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करों खिलाफ अभियान चलाया गया है। इसी के तहत 21सी-29-61-85 एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर 57 दिनांक 27-04-2024 के तहत 17 आरोपियों के खिलाफ पुलिस स्टेशन डिवीजन 1 जालंधर में मामला दर्ज किया गया था। एसीपी नॉर्थ दमनवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने इनके पास से 48.5 किलो हेरोइन बरामद की है और अब पुलिस ने इनकी संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।


एसीपी दमनवीर सिंह ने बताया कि वाहन संपत्ति और ड्रग मनी समेत कुल 1.34 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की जा रही है। पुलिस द्वारा 1.05 करोड़ रुपये की ड्रग मनी समेत 28,90,000 रुपये की नकदी वाहनों से जब्त की जा रही है। इसी प्रकार सीपी स्वपन शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ने नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए कुल 1,34,28,300 की संपत्ति कुर्क की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *